Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India Announced: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की महिला हॉकी टीम घोषित, पांच नए प्लेयर्स को मौका

Team India Announced: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की महिला हॉकी टीम घोषित, पांच नए प्लेयर्स को मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India Announced: हॉकी इंडिया ने सोमवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 26 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें पांच नई खिलाड़ियों को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। जिसमें ज्योति सिंह, सुजाता कुजूर, अजमीना कुजूर, पूजा यादव और महिमा टेटे का नाम शामिल है, जो सीनियर टीम में पदार्पण करने के लिए उत्सुक होंगी।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दरअसल, 26 अप्रैल से 4 मई तक होने वाले ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे भारत की महिला टीम पहले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलेगी, उसके बाद तीन मैचों में सीनियर ऑस्ट्रेलिया टीम से भिड़ंत होगी। सभी पांच मैच पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम की कमान गतिशील मिडफील्डर सलीमा टेटे के हाथों में होगी, जबकि अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। यह दौरा जून में होने वाले एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण से पहले तैयारी के तहत टीम के लिए काफी अहम होगा।

अनुभवी गोलकीपर सविता और युवा प्रतिभा बिचू देवी खारीबाम दोनों ही पदों के बीच जिम्मेदारियों को साझा करेंगी, जिससे डिफेंस की एक मजबूत अंतिम पंक्ति प्रदान की जा सकेगी। डिफेंस लाइन-अप में अनुभव और होनहार युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है, जिसमें ज्योति सिंह, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, सुजाता कुजूर, सुमन देवी थौदम, ज्योति, अजमीना कुजूर और साक्षी राणा शामिल हैं।

मिडफ़ील्ड में, कप्तान सलीमा टेटे वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, महिमा टेटे, पूजा यादव और लालरेमसियामी के सहयोग से सेंटर की कमान संभालेंगी, जिससे टीम में गहराई और रचनात्मकता आएगी। नवनीत कौर, दीपिका, रुताजा दादासो पिसल, मुमताज खान, बलजीत कौर, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग के साथ फॉरवर्ड लाइनअप तेज और आक्रामक दिखती है।

इसके अतिरिक्त, बंसरी सोलंकी (गोलकीपर), अंजना डुंडुंग और लालथंतलुआंगी (डिफेंडर), साक्षी शुक्ला और खैदेम शिलेइमा चानू (मिडफील्डर), तथा दीपी मोनिका टोप्पो और सोनम (फॉरवर्ड) को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
Advertisement