India tour of Zimbabwe, 2024: शुबमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में सीनियर्स की गैर-मौजूदगी में रियान पराग, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, तुषार देशपांडे और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका है। साथ ही गिल इस सीरीज में कप्तानी करते हुए इतिहास रच सकते हैं।
पढ़ें :- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 25 पॉइंट के साथ जीता कांस्य पदक
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में अगर टीम इंडिया को जीत मिलती है तो वह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली एक मात्र टीम बन जाएगी, जिसने लगातार सबसे ज्यादा टी20 मैच जीते हो। टीम इंडिया ने साल 2021 से लेकर 2022 तक लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद ये जीत का सिलसिला टूट गया था। वहीं, साल 2023 से अब तक टीम ने 12 मैच जीते हैं। ऐसे में एक और जीत के साथ टीम एक नया रिकॉर्ड बना देगी। टीम अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड बरमूडा (साल 2021-2023) और मलेशिया (साल 2022) के नाम है, लेकिन दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलती। वहीं, टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली अफगानिस्तान की टीम ने साल 2018 से लेकर 2021 तक लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।
भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच- शनिवार 6 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
पढ़ें :- Japan Open 2026 : पीवी सिंधू ने वर्ल्ड नंबर 5 खिलाड़ी हान यू को किया पस्त, जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
दूसरा टी20 मैच – रविवार 7 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
तीसरा टी20 मैच – बुधवार 10 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
चौथा टी20 मैच – शनिवार 13 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)
पांचवां टी20 मैच – रविवार 14 जुलाई, भारतीय समयानुसार शाम 4.30 से (स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे)