Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘करो या मरो’ टेस्ट में टीम इंडिया ने प्लेइंग XI किया बदलाव, 2 खिलाड़ियों की वापसी, रविचंद्रन अश्विन आउट

‘करो या मरो’ टेस्ट में टीम इंडिया ने प्लेइंग XI किया बदलाव, 2 खिलाड़ियों की वापसी, रविचंद्रन अश्विन आउट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 2 बदलाव के साथ बुधवार को मैदान में उतरी है। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की जगह रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भारतीय प्लेइंग XI (Indian playing XI) में आ गए हैं। अश्विन के साथ ही शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह मुकेश कुमार की वापसी हो गई है। दक्षिण अफ्रीका (South Africa)  भी दूसरे टेस्ट मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव के साथ उतरी है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार, 3 जनवरी से केपटाउन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है।  मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। यह मैच भारतीय टीम के नजरिए से बेहद अहम है। उसे अगर सीरीज में बराबरी करनी है तो दूसरा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर अजेय बढ़त बना चुका है। यानी अफ्रीका इस स्थिति में है कि वह सीरीज नहीं हार सकता। दूसरी ओर भारत के लिए दूसरा टेस्ट मैच करो या मरो का बन गया है। ड्रॉ या हार का मतलब होगा सीरीज हारना।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा

सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही पिछड़ गई थी। इस कारण टीम में बदलाव तय थे। इसीलिए रवींद्र जडेजा और मुकेश कुमार की वापसी चौंकाने वाली नहीं है। हालांकि, रविचंद्रन अश्विन का बाहर होना थोड़ा हैरान कर गया। केपटाउन में इस समय गर्मी पड़ रही है।इस कारण माना जा रहा था कि भारत के पास दो स्पिनरों के साथ उतरने का विकल्प भी खुला है। यानी रविचंद्रन अश्विन के साथ रवींद्र जडेजा को मौका दिए जाने की बात हो रही थी, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में 4 तेज गेंदबाज रखना ही सही समझा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान) , यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता
Advertisement