नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ एक अविश्वसनीय वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना दिया। वुमेंस टेस्ट (Women’s Test) में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया (Team India) अब वुमेंस टेस्ट क्रिकेट (Women’s Test Cricket) में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। यहां तक कि अभी दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल जारी है और टीम इंडिया (Team India) के 5 ही विकेट गिरे हैं। साउथ अफ्रीका (South Africa) की हालत पूरी तरह से खराब है।
पढ़ें :- IND vs NZ 1st Test : देर रात शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, फैंस नोट कर लें डेट और टाइम
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम (Indian Team) ने 115 ओवरों में 5 विकेट खोकर 603 रन बना लिए हैं। महिला टेस्ट क्रिकेट (Women’s Test Cricket) में पहली बार किसी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) दर्ज था, जो उन्होंने इसी साल इसी टीम के खिलाफ बनाया था। साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ फरवरी में ऑस्ट्रेलिया ने 575 रन बनाए थे। 9 विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी थी।