WTC 2025 Prize Money Announced: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-2025) का सीजन का फाइनल लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। इससे पहले आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए भारी भरकम प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। जिसमें पिछले दो एडिशन की तुलना में इस बार प्राइज मनी को दोगुना कर दिया गया है। यह प्राइज मनी विजेता और उपविजेता के अलावा, तीसरे नंबर पर रही भारतीय टीम व अन्य टीमों के बीच बांटी जाएगी।
पढ़ें :- फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट की पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आईं, महिलाओं को लेकर रखता था सख्त विचार
आईसीसी के अनुसार, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल के लिए कुल प्राइज़ मनी 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर (49.28 करोड़ रुपये) है, जो पिछले दो संस्करणों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। चैंपियन को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (30.80 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जो 2021 और 2023 दोनों में दिए गए 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर से काफी अधिक है, जबकि उपविजेता को 800,000 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (18.48 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इन सबके अलावा, पॉइंट्स टेबल में तीसरे से नौवें पायदान तक की टीमों को प्राइज मनी का बाकी हिस्सा बांटा जाएगा। आइये जानते हैं कि भारत व अन्य टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिए घोषित प्राइज मनी में से कितना पैसा मिलेगा।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 प्राइज मनी
विजेता: ऑस्ट्रेलिया/साउथ अफ्रीका- 3,600,000 USD
उपविजेता: ऑस्ट्रेलिया/साउथ अफ्रीका- 2,160,000 USD
पढ़ें :- थलपति विजय की TVK आधिकारिक रूप से INDIA Bloc में हुई शामिल, विपक्षी गठबंधन की बढ़ी ताकत
तीसरा नंबर: भारत- 1,440,000 USD
चौथे नंबर: न्यूज़ीलैंड- 1,200,000 USD
पांचवें नंबर: इंग्लैंड- 960,000 USD
छठे नंबर: श्रीलंका- 840,000 USD
सातवें नंबर: बांग्लादेश- 720,000 USD
पढ़ें :- WhatsApp ने 'रिस्ट्रिक्टेड चैट' फ़ीचर किया रोल आउट, AI एजेंट्स से होगी चैट की सुरक्षा
आठवें नंबर: वेस्टइंडीज- 600,000 USD
नौवें नंबर: पाकिस्तान- 480,000 USD