Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टीम इंडिया एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में पहुंची, साउथ कोरिया के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में पहुंची, साउथ कोरिया के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

By Abhimanyu 
Updated Date

Asian Games 2026 Update : एशियन गेम्स 2026 में हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। दक्षिण कोरिया के खिलाफ टीम की 8-2 की शानदार जीत दर्ज की। ये न सिर्फ़ उनकी लगातार तीसरी जीत है, बल्कि एशियन गेम्स के इतिहास में साउथ कोरिया के खिलाफ उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है।

पढ़ें :- भारतीय वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम ने जीता सिल्वर, मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले फ़ाइनल में मेडल की उम्मीद

साउथ कोरिया के खिलाफ मैच में शुरुआती सीटी से लेकर आखिरी हूटर तक, भारतीय पुरुष टीम ने दक्षिण कोरिया पर बवाव बनाए रखा। शानदार फ़ॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई और भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कोरिया के ख़िलाफ़ 8-2 से आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही एशियाई खेलों के सेमीफ़ाइनल में टीम की जगह लगभग पक्की हो गई है।

दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम की 8-2 की शानदार जीत न सिर्फ़ उनकी लगातार तीसरी जीत है, बल्कि एशियन गेम्स के इतिहास में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है। अब भारत का ध्यान जापान पर है और अगली चुनौती 26 सितंबर को है। एशियन गेम्स के इतिहास में दक्षिण कोरिया के खिलाफ़ यह भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन नतीजा है।

Advertisement