Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ओलंपिक मेडल जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया; दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने किया जोरदार स्वागत, देखें खूबसूरत तस्वीरें

ओलंपिक मेडल जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया; दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने किया जोरदार स्वागत, देखें खूबसूरत तस्वीरें

By Abhimanyu 
Updated Date

Grand Welcome Of Indian Hockey Team at Delhi Airport: पेरिस ओलंप‍िक 2024 में ब्रांज मेडल अपने नाम करने वाली इंडियन हॉकी टीम की वतन वापसी हो चुकी है। टीम के आज (10 अगस्त) दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान टीम के ख‍िलाड़‍ियों ने एयरपोर्ट के लॉन्ज से बाहर न‍िकलने के बाद भांगड़े की थाप पर डांस भी क‍िया।

पढ़ें :- योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरइंडिया की फ्लाइट में भी यात्रियों ने ताली बजाकर खिलाड़ियों की सराहना की। इस दौरान फ्लाइट के क्रू सदस्यों ने टीम की ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उपलब्ध‍ि के बारे में भी बताया। जिसका हॉकी इंडिया की ओर से वीडियो भी साझा किया गया है। इसके बाद एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वहां पर पहले से मौजूद फैन्स ने टीम इंडिया का स्वागत किया और ढोल नगाड़ों से टीम का इस्तकबाल क‍िया।

पढ़ें :- आजम खान को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत मिली

इस दौरान टीम के ख‍िलाड़ी गुरजंत सिंह ने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में मिली जीत पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि ग्रेट ब्रिटेन के ख‍िलाफ मैच में हम पूरी तरह मेंटली तैयार थे, क्योंकि वो मैच हमें हर हालत में जीतना ही था। ब्रॉन्ज जीतने की खुशी है, लेकिन अगर मेडल का रंग बदलते तो और अच्छा लगा। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय हॉकी टीम के ख‍िलाड़ी ध्यानचंद स्टेडियम के ल‍िए रवाना हुए।

पढ़ें :- सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-एक बेटे ने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात पर कुछ लोग हैरान व्यथित हुए? ये वही हैं जो अपनी पत्नियों और परिवार छोड़ने के आदी हैं

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में इंडियन हॉकी टीम और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा था। जिसमें टीम इंडिया ने 4-2 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, ब्रांज मेडल मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-1 से मात दी और लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में ब्रांज मेडल जीता। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में टीम ने ब्रांज मेडल जीता था।

पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया
Advertisement