मुंबई: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के शेड्यूल (Schedule) को लेकर अहम जानकारी सामने आयी है। टीम इंडिया (Team India) अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकती है। यह मैच 20 फरवरी को आयोजित हो सकता है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और तीसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकता है। वेन्यू अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है। लेकिन यह श्रीलंका का कोलंबो या यूएई का दुबई हो सकता है। इस पर अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है।
पढ़ें :- IND vs BAN Series : भारत-बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज पर उच्चतम स्तर की बातचीत जारी, सरकार की मंजूरी का इंतजार
रेव स्पोर्टज के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जा सकता है। टीम इंडिया (Team India) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकती है, जो कि 20 फरवरी को आयोजित हो सकता है। वहीं इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को मुकाबला आयोजित हो सकता है। टीम इंडिया (Team India) को पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ग्रुप में रखा जाएगा।
किस ग्रुप में होगी कौनसी टीम?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए दो ग्रुप बनेंगे। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को एक ग्रुप में रखा जा सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को एक टीम में रखा जा सकता है। अफगानिस्तान ने बीते कई महीनों से परफॉर्मेंस में काफी सुधार किया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान समेत कई बड़ी टीमों को मात दी है।
टीम इंडिया कहां खेलेगी अपने मैच?
पढ़ें :- कप्तान शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई टेंशन! वॉर्म-अप मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरे
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के हाइब्रिड मॉडल को अप्रूव कर दिया गया है। लिहाजा भारतीय टीम (Team India) अपने मैच पाकिस्तान में नहीं खेलेगी। टीम इंडिया (Team India) के वेन्यू पर अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन यह कोलंबो या दुबई में से एक हो सकता है। इन दोनों में से ही किसी एक शहर को चुनने की संभावना है। दुबई पाकिस्तान से नजदीक हो। वहीं कोलंबो भी बहुत ज्यादा दूर नहीं है। लिहाजा इसी में से कोई एक जगह अप्रूव हो सकती है।
ऐसा हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का शेड्यूल –
भारत बनाम बांग्लादेश – 20 फरवरी
भारत बनाम पाकिस्तान – 23 फरवरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड – 2 मार्च