Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India Squad: इंग्लैंड के खिलाफ T20I, वनडे सीरीज से लेकर चैम्पियंस ट्रॉफी तक; जानें- भारत की संभावित स्क्वाड

Team India Squad: इंग्लैंड के खिलाफ T20I, वनडे सीरीज से लेकर चैम्पियंस ट्रॉफी तक; जानें- भारत की संभावित स्क्वाड

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India Squad: आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान और दुबई में 19 फरवरी से खेला जाना है। इस टूर्नामेंट से इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20आई और वनडे सीरीज खेली जानी है। जिसके लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान 12 जनवरी को होने की संभावना है। जिसमें कई खिलाड़ियों को पांच मैचों की टी20आई सीरीज से आराम दिये जाने की संभावना है।

पढ़ें :- यूपी के सरकारी स्कूलों में नवंबर से बदलेगा मिड-डे मील का मेन्यू, हर शुक्रवार बच्चों को मिलेगा हलवा या उपमा

दरअसल, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से पांच टी20आई मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज टीम कप्तान सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में खेलनी वाली है। लेकिन, टी20आई सीरीज से उन खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, जिनको इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में मौका दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जिन खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, वही खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आइये, इंग्लैंड के खिलाफ T20I, वनडे सीरीज और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए संभावित स्क्वाड के बारे में जाने लेते हैं-

इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई के लिए संभावित भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, अवेश खान, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, यश दयाल, मयंक यादव/विजयकुमार वैश्य

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए संभावित भारतीय स्क्वाड

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान/चोट पर निर्भर), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

बैकअप: नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे/रियान पराग, हर्षित राणा

Advertisement