Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India Won: भारत ने केप टाउन में पहली बार जीता टेस्ट मैच, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म

Team India Won: भारत ने केप टाउन में पहली बार जीता टेस्ट मैच, सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म

By Abhimanyu 
Updated Date

Cape Town Test Team India Won: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम (Indian Team) ने 7 विकेट से जीत हासिल की। केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम (Newlands, Cape Town) में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 176 रन स्कोर पर ढेर हो गयी, जिसके बाद भारत को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया है। इसके साथ ही सीरीज 1—1 की बराबरी पर खत्म हुई।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

केप टाउन टेस्ट की बात करें तो इस मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका (South Africa) टीम के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसके बाद पहली पारी में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 55 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। पहली पारी में मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने 6 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले। इसके बाद पहले दिन भारतीय टीम 153 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। इस तरह से भारत ने पहली में 98 रन की बढ़त हासिल की।

वहीं, दूसरी पारी में खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिये थे। वहीं, गुरुवार यानी मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 62 रन से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान एडेन मार्कराम ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली। हालांकि, अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये और पूरी टीम 176 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। ऐसे में दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 79 रन बनाने थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

दूसरा टेस्ट में टॉप स्कोर

साउथ अफ्रीका पहली पारी 55/10

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

सर्वाधिक रन- काइल वेरिन 15 रन

सर्वाधिक विकेट- मोहम्मद सिराज 6 विकेट

भारत की पहली पारी 153/10 

सर्वाधिक रन- विराट कोहली 46 रन

सर्वाधिक विकेट- कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर 3-3 विकेट

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

साउथ अफ्रीका दूसरी पारी 176/10

सर्वाधिक रन- एडेन मार्कराम 106 रन

सर्वाधिक विकेट- जसप्रीत बुमराह 6 विकेट

भारत की दूसरी पारी 80/3

सर्वाधिक रन- यशस्वी जायसवाल 28 रन

सर्वाधिक विकेट- कगिसो रबाडा, मार्को यान्सन और नंद्रे बर्गर 1-1 विकेट

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Advertisement