Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG: T20I और ODI सीरीज खेलने इंग्लैंड जाएगी टीम इंडिया; BCCI ने जारी किया शेड्यूल

IND vs ENG: T20I और ODI सीरीज खेलने इंग्लैंड जाएगी टीम इंडिया; BCCI ने जारी किया शेड्यूल

By Abhimanyu 
Updated Date

India Women tour of England Full Schedule: भारत और इंग्लैंड की विमेंस क्रिकेट टीमों के बीच टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह दोनों सीरीज इंग्लैंड के सरजमीं पर खेली जानी है, जिसके लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है।

पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर

बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगले साल यानी जून 2025 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर टीम पहले पांच टी20आई मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी।

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20आई : 28 जून 2025, नॉटिंघम

दूसरा टी20आई : 1 जुलाई 2025, ब्रिस्टल

पढ़ें :- IPL 2027 Retention : महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास, CSK के ताजा वीड‍ियो से छ‍िड़ी बहस

तीसरा टी20आई : 4 जुलाई 2025, लंदन

चौथा टी20आई : 9 जुलाई 2025, मेनचेस्टर

पांचवां टी20आई : 12 जुलाई 2025, बर्मिंघम

इंग्लैंड विमेंस बनाम इंडिया विमेंस वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे : 16 जुलाई 2025, साउथैम्प्टन

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गैस टैंकर पर मिसाइल अटैक, 24 भारतीय थे सवार, इंजन रूम में लगी आग

दूसरा वनडे : 19 जुलाई 2025, लंदन

तीसरा वनडे : 22 जुलाई 2025, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
Advertisement