Gautam Gambhir News: टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश जल्द ही खत्म होने वाली है। पूर्व क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) नए हेड कोच के भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका ऐलान बीसीसीआई की ओर से जल्द किया जा सकता है। वहीं, गंभीर के हेड कोच बनने के बाद नए कप्तान को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गयी है।
पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने बताया कि केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर का कोच बनना लगभग तय है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। केकेआर के मालिक शाहरुख खान को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी है। बता दें कि सोमवार (27 मई) को टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख थी। माना जा रहा है कि गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये खिलाड़ी होगा टीम का अगला कप्तान
टीम इंडिया के वर्तमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 37 साल के हैं और उनका इंटरनेशनल करियर बहुत लंबा नहीं है। ऐसें में रोहित के बाद टीम को नए कप्तान की तलाश होगी। जिसके लिए ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम पहले से ही चर्चा में रहा है, लेकिन गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद दोनों खिलाड़ी इस रेस बाहर हो सकते हैं। गंभीर इस पद के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को चुन सकते हैं।
पढ़ें :- Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी
गंभीर को अय्यर की कप्तानी पर साल 2018 से ही भरोसा है, उस समय उन्होंने दिल्ली की कप्तानी छोड़कर अय्यर को ही कप्तान बनवाया था। अय्यर के मात्र कप्तान हैं जो दिल्ली की टीम को फाइनल में लेकर गए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2020 का फाइनल खेला था, लेकिन टीम को फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, अब केकेआर की टीम ने गंभीर की मेंटरशिप और अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2024 का खिताब जीता है। 29 साल के अय्यर तीनों फॉर्मेट में फिट बैठते हैं और कप्तान के रुप में भी खुद को साबित कर चुके हैं। ऐसे में वह नए कप्तान के रूप में प्रबल दावेदार हैं।