Paatal Lok Season 2 teaser out: जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी की लोकप्रिय और चर्चित वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन का ऐलान पहले ही हो चुका है।
पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?
इस सीरीज का पहला सीजन 15 मई, 2020 को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था और इसमें कुल 9 एपिसोड थे। लगभग 4 साल बाद इसका दूसरा सीजन आ रहा है।
अब निर्माताओं ने ‘पाताल लोक 2′ का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें जयदीप का धांसू अवतार दिख रहा है।’पालाक लोक 2’ जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
https://www.instagram.com/reel/DDojutOs-z7/?igsh=MWRjYmsxaGo3dXVndA==
OTT प्लेटफॉर्म ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, ‘मौसम बदलने वाला है। सावधान: आगे पाताल लोक है।’ ‘पालाक लोक 2’ से जयदीप की पहली झलक पहले ही सामने आ चुकी है।
पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है
इस सीरीज में इसमें गुल पनाग, नीरज काबी, स्वास्तिका मुखर्जी, इश्वाक सिंह, निहारिका लायरा दत्त और ऋचा चतुवेर्दी जैसे सितारों ने भी अभिनय किया है।