Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Dark and Darker Mobile Teaser : BGMI की निर्माता Krafton ला रही नया Game, टीजर में दिखी पहली झलक

Dark and Darker Mobile Teaser : BGMI की निर्माता Krafton ला रही नया Game, टीजर में दिखी पहली झलक

By Abhimanyu 
Updated Date

Dark and Darker Mobile Teaser : बीजीएमआई, गरुड़ सागा और बुलेट इको जैसे चर्चित गेम की निर्माता कंपनी Krafton ने एक नए गेम को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी ने अपने बहूप्रतीक्षित मोबाइल गेम डार्क एंड डार्कर मोबाइल का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर में एक काल्पनिक दुनिया की झलक देखने को मिली है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

Krafton के नए गेम डार्क एंड डार्कर मोबाइल को कंपनी के क्रिएटिव स्टूडियो ब्लूहोल (Bluehole) द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस टीजर को डार्क एंड डार्कर मोबाइल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गेम के मुख्य गेमप्ले को दिखाता है, जो रनर के इर्द-गिर्द घूमता है। टीजर में फाइटर क्लास के एक साहसी व्यक्ति को दिखाया गया है, जो तलवार और ढाल से लैस है और कालकोठरी में जाता है। यह राक्षसों और जाल जैसे खतरों से बचते हुए खजाने की खोज करता है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह ग्लोबली लॉन्च हो जाएगा।

Advertisement