Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: बहन रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के बाद आगबबूला हुए तेज प्रताप यादव, कहा अब चलेगा सुर्दशन चक्र

VIDEO: बहन रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के बाद आगबबूला हुए तेज प्रताप यादव, कहा अब चलेगा सुर्दशन चक्र

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार हुई है। हार के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने अपनी पार्टी राजद और परिजवार का त्याग कर दिया है। रोहणी ने कहा कि ब मेरा उनसे तेजस्वी और उन लोगों से कोई वास्ता नहीं है। रोहणी के इस बयान के बाद तेज प्रताप यादव आगबबूला हो गए है। उन्होने कहा कि बहन का अपमान नहीं सहेंगे और सभी विरोधियों पर सुर्दशन चक्र चलेगा।

पढ़ें :- शपथ ग्रहण समारोह के बाद शुरू हुआ विवाद, पूर्व सीएम नीतीश कुमार हुए गायब, रोहणी आचार्य ने किया तंज

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटे जीत कर महागठबंधन को करारी हार दी है। इस हार की जिम्मेवारी न राजद नेता तेजस्वी यादव ने ली और ना हीं राहुल गांधी। शनिवार को हार की जिम्मेवारी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी यादव ने ली है। हार के बाद रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी से संबंध तोड़ने की बात तक कह दी है। रोहणी ने कहा कि संजय और रमीज के खिलाफ बोलने पर घर में मुझ पर चप्पल उठाया गया। उन्होने कहा कि अब मेरा उनसे भाई तेजस्वी यादव, पार्टी और उन लोगों से कोई वास्ता नहीं है। वहीं बहन रोहणी समर्थन में तेज प्रताप यादव उतर आए है। उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है। सुन लो जयचंदो परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी। जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। अब सुदर्शन चक्र चलेगा।

 

पढ़ें :- राज्यसभा की पांचवी सीट जीतने के लिए राजद ने खेला दाव, मृत्यु के बाद भी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन बनेंगे जीत का कारण
Advertisement