पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सत्यापन अभियान (एसआईआर) का काम जारी है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान चुनाव आयोग ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान किए गए घर-घर सर्वेक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों को बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग मिले हैं।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
इसको लेकर अब बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर इसको लेकर तीखे हमले बोल रहे हैं। अब तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि, क्या इन्हीं विदेशियों के दम पर नीतीश-भाजपा बिहार में 20 वर्षों से कुंडली मारे बैठे है?
तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में 20 सालों से और केंद्र में 11 वर्षों से बीजेपी-एनडीए सरकार है। अगर कोई विदेशी नागरिक हमारी सीमा में घुसा है तो उसके दोषी प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी है। क्योंकि देश-प्रदेश की सुरक्षा की ज़िम्मेवारी इन्हीं की है। क्या इन्हीं विदेशियों के बल पर मोदी जी बिहार की 40 में से 39, 40 में से 33 लोकसभा सीटें जीतते रहे है। क्या इन्हीं विदेशियों के दम पर नीतीश-भाजपा बिहार में 20 वर्षों से कुंडली मारे बैठे है?
बिहार में 20 सालों से और केंद्र में 11 वर्षों से बीजेपी-एनडीए सरकार है। अगर कोई विदेशी नागरिक हमारी सीमा में घुसा है तो उसके दोषी प्रधानमंत्री मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी है। क्योंकि देश-प्रदेश की सुरक्षा की ज़िम्मेवारी इन्हीं की है। क्या… pic.twitter.com/Zxfw7sL27r
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 14, 2025
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
उन्होंने आगे कहा, नेपाल से तो बिहार का रोटी-बेटी का संबंध है। बिहार से नेपाल की 600 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। नेपाल के नागरिक भारतीय सेना में कार्यरत है। बिहार मिल्ट्री पुलिस में नेपाल के नागरिक नौकरी करते है। अपनी संकीर्ण सोच से मोदी सरकार पड़ोसी देश नेपाल से भी संबंध ख़राब कर रही है।