Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar vidhansabha chunaw 2025: दो-दो वोटर कार्ड पर बोले तेजस्वी यादव- ‘मेरे पास इसका…’, RJD लीडर ने नीतीश सरकार पर कसा तंज़

Bihar vidhansabha chunaw 2025: दो-दो वोटर कार्ड पर बोले तेजस्वी यादव- ‘मेरे पास इसका…’, RJD लीडर ने नीतीश सरकार पर कसा तंज़

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर  लगातार दोनों पक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वहीं एक बार तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं …..तेजस्वी यादव ने कहा कि बूथ वाइज कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है. कई घरों में 50 लोगों का नाम है. चुनाव आयोग को इसके बारे में बताना चाहिए. कई गड़बड़ियां हुई हैं.

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

दो-दो मतदाता पहचान पत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगतार चर्चाओं में बने हुए हैं । ऐसे में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। बता दें कि तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना हो रहे थे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के अंतरेष्ट में शामिल होने के लिए इसी बीच पत्रकारों ने उनसे सवाल किया जिसका जवाब उन्होने दिया उन्होने  कहा कि मेरे पास इसका जवाब है, जो आगे दिया जाएगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बूथ वाइज कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है. वहीं, कई घरों में 50 लोगों का नाम है. चुनाव आयोग को इसके बारे में बताना चाहिए. कई गड़बड़ियां हुई हैं, जो हम चुनाव आयोग को भेजेंगे और कोर्ट में भी अपना पक्ष रखेंगे.”

डोमिसाइल लागू करने पर भड़के तेजस्वी

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए शासित बिहार सरकार ने प्रदेश में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने  निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही सरकार में आने पर इसे लागू करने की बात कही थी।  तेजस्वी ने कोई स्पष्ट नीति और विजन नहीं होने को लेकर सरकार को घेरा.

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

बता दें तेजस्वी यादव ने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि हमारी सरकारी आएगी तो इसे करेंगे. ऐसे में जो हम कहते हैं, उसी को सरकार कर रही है. सरकार आगे हमारी ‘माई-बहिन मान’ योजना को भी कॉपी करेगी. सरकार के पास अपना कोई रोडमैप या विजन नहीं है. डोमिसाइल की बात लगातार 20 सालों से हो रही है. हम सभी चाहते हैं कि बिहार के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार और नौकरी मिले. कई राज्यों में डोमिसाइल है, लेकिन यहां पर अभी किया गया है. अब यह इंटरेसटेड होगा कि सरकार इसे कैसे इंप्लीमेंट करती है. एक बात स्पष्ट है कि जो विपक्ष कहता है, सरकार उसे कॉपी करती है. हम कहते हैं और वे करते हैं.”

 

Advertisement