पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, हमने बार-बार कहा है कि इनसे (नीतीश कुमार) बिहार चलने वाला नहीं है, मुख्यमंत्री थक चुके हैं और भाजपा के लोग सत्ता के भूखे हैं, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। दरअसल, तेजस्वी यादव लगातार बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साध रहे हैं और वहां की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध में बिहार नंबर 1 है, ये आंकड़े हमारे नहीं हैं… यह स्पष्ट रूप से नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल है। आंकड़े सार्वजनिक हो गए हैं, कोई कुछ भी कह सकता है लेकिन आंकड़ों को नकारा नहीं जा सकता। हमने बार-बार कहा है कि इनसे (नीतीश कुमार) बिहार चलने वाला नहीं है, मुख्यमंत्री थक चुके हैं और भाजपा के लोग सत्ता के भूखे हैं, उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है।