Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. फ्री बिरयानी खिलाकर हैदराबाद में भिखारियों से, बाथरूम में जबरन निकलवाया जा रहा था स्पर्म, पुलिस भी हैरान

फ्री बिरयानी खिलाकर हैदराबाद में भिखारियों से, बाथरूम में जबरन निकलवाया जा रहा था स्पर्म, पुलिस भी हैरान

By Harsh Gautam 
Updated Date

हैदराबाद : सिकंदराबाद से एक ऐसा सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग घूम जाए। अमूमन आपने पैसों के बदले स्पर्म डोनेशन की कहानियां सुनी होंगी लेकिन यहां सड़कों पर रहने वाले बेघर और मजबूर भिखारियों को ‘फ्री बिरयानी’ का लालच देकर उनके साथ जो खेल खेला जा रहा था उसने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। एक निजी स्पर्म बैंक पर आरोप लगा है कि वह भूखे-प्यासें गरीबों को लजीज खाने का झांसा देकर उनसे जबरन स्पर्म वसूल रहा था। इस बेहद संवेदनशील और अजीबोगरीब मामले की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में जुट गई है।

पढ़ें :- होमवर्क नहीं करने पर 20 रुपय का जुर्माना, 8वीं की छात्रा ने दी जान, शिक्षक पर प्रताड़ना का आरोप

बिरयानी की प्लेट और बंद बाथरूम का खौफनाक सच

दरअसल पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी गुप्त शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के एक नामी इलाके में भीख मांगने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। शुरुआती जांच और पुलिस छापेमारी में जो कड़वा सच निकलकर सामने आया, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा है। क्लिनिक के लोग सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोगों को मुफ्त में भरपेट खाना और हैदराबादी बिरयानी खिलाने का लालच देकर अपनी गाड़ी में बैठाते थे। भूखे भिखारियों को लगता था कि कोई मददगार उन्हें खाना खिला रहा है, इसलिए वे चुपचाप उनके साथ चल देते थे।

असली खेल क्लिनिक के भीतर शुरू होता था। जैसे ही कोई जरूरतमंद वहां पहुंचता उसे पहले तो बड़े चाव से बिरयानी परोसी जाती। लेकिन जैसे ही वह खाना खा चुकता उसे सीधा बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया जाता था। इसके बाद क्लिनिक के कर्मचारी अपनी औकात पर आ जाते और साफ शब्दों में धमकी देते कि दुनिया में कुछ भी फ्री नहीं मिलता बिरयानी की कीमत चुकानी होगी। अब चुपचाप स्पर्म देकर ही यहां से बाहर निकलो। भूखे और लाचार लोग इस चक्रव्यूह में ऐसे फंसते कि अपनी आजादी के लिए उन्हें मजबूरन क्लिनिक वालों की बात माननी पड़ती थी।

छापेमारी में मिले दस्तावेज बड़े सिंडिकेट का शक

पढ़ें :- Video-डेढ़ लाख की डील कैमरे में कैद… लखनऊ में दरोगा का रिश्वत मांगने वाला वीडियो वायरल, बिचौलिये ने बनाया... दरोगा सस्पेंड

इस घिनौने खेल की शिकायतें जब पुलिस के आला अफसरों तक पहुंचीं, तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए स्पर्म बैंक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर दी। इस दौरान पुलिस के हाथ कई बेहद अहम दस्तावेज, एंट्री रजिस्टर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लगे हैं, जिनमें कई चौंकाने वाले रिकॉर्ड दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रहे हैं कि यह अवैध धंधा कितने समय से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन से बड़े चेहरे या नामी डॉक्टर शामिल हैं। पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है कि क्या कुछ लोग स्वेच्छा से भी इसमें शामिल थे या फिर सिर्फ मजबूरी का फायदा उठाकर यह पूरा काला साम्राज्य खड़ा किया गया था।

फिलहाल इस पूरे मामले के उजागर होने के बाद से हैदराबाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए सभी रिकॉर्ड्स की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। जांच में जैसे ही किसी भी तरह की गैर-कानूनी या मेडिकल एथिक्स के उल्लंघन की पुष्टि होती है, इस घिनौने रैकेट को चलाने वाले मास्टरमाइंड और क्लिनिक संचालकों के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी।

Advertisement