लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने विधानसभा और पंचायत की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या पर सवाल उठाया और पूछा कि इसमें कौन सा एसआईआर सही है? साथ ही कहा, बीजेपी के दबाव में आप वोट लूट का एक्वेशन इक्वल करना भूल गये और आपकी पोल पूरी तरह से खुल गयी।
पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश SIR और वोट लूट का समीकरण…केन्द्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के वोटर लिस्ट का SIR कराया। उसी समय राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट का SIR कराया। दोनों SIR हर जगह समान BLO’s ने ही किया। आश्चर्यजनक ये की विधानसभा SIR के बाद पूरे प्रदेश के मतदाताओं की संख्या 2.89 करोड़ कम हो के 12.56 करोड़ ही रह गयी।
उत्तर प्रदेश SIR और वोट लूट का समीकरण
• केन्द्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के वोटर लिस्ट का SIR कराया।
• उसी समय राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट का SIR कराया।
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: अखिलेश यादव बोले-मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मिले मुआवजा, बड़े अधिकारियों को बचाने का लगाया आरोप
• दोनों SIR हर जगह समान BLO’s ने ही किया।
• आश्चर्यजनक ये की विधानसभा SIR के बाद… pic.twitter.com/e7gzUCB3c4
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2026
वही पंचायत SIR के बाद ग्रामीण मतदाताओं की संख्या 40 लाख बढ़के 12.69 करोड़ हो गयी। सीधा सवाल चुनाव आयोग से-बताइए की दोनों में कौन सा SIR सही है क्योंकि दोनों आकड़े एक साथ सही नहीं हो सकते। बीजेपी के दबाव में आप वोट लूट का एक्वेशन इक्वल करना भूल गये और आपकी पोल पूरी तरह से खुल गयी ।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावे की राशि गबन मामला: अखिलेश यादव बोले-महापाप की परतें यूं ही खुलती रहीं तो ‘जांच’ की जगह ‘ढांक’ का काम तेज़ी से शुरू हो जाएगा