कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में अखरान के पास CRPF कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। अखरान के पास हुई गोलीबारी में CRPF के तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की है और एक काउंटर-ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) मौके पर पहुंच गई है।
पढ़ें :- TMC सांसद कीर्ति आजाद, बोले- मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा, मर्यादा पुरुषोत्तम की कौन सी मर्यादा? अग्निपरीक्षा के बाद भी सीता मां को घर से निकाला
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है।