Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tesla Model Y New Variant L : इं​डिया में लांच हुआ टेस्ला मॉडल Y का नया वेरिएंट एल

Tesla Model Y New Variant L : इं​डिया में लांच हुआ टेस्ला मॉडल Y का नया वेरिएंट एल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tesla Model Y New Variant L : लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tesla ने भारत में अपने Tesla Model Y का नया L वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल में पहले से ज्यादा स्पेस, आराम और एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह फैमिली और लंबी दूरी के सफर के लिए और बेहतर विकल्प बन जाता है।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

लंबा व्हीलबेस
नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा व्हीलबेस है। इसकी वजह से कार के अंदर बैठने वालों को ज्यादा लेग स्पेस मिलता है, जिससे लंबे सफर में भी आराम बना रहता है।

6-सीटर लेआउट और बेहतर सीटिंग
इस मॉडल में 6-सीटर लेआउट दिया गया है, जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं।

Model Y L डुअल-मोटर AWD कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। Tesla का दावा है कि यह 0 से 100 km/h की रफ़्तार सिर्फ़ 5.0 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी मैक्सिमम रेंज 681 km (WLTP साइकिल) है। 250 kW का फ़ास्ट चार्जर सिर्फ़ 15 मिनट में इसकी रेंज 288 km तक बढ़ा सकता है।

Model Y L के साथ 4 साल / 80,000 km की वारंटी और बैटरी व ड्राइव यूनिट पर 8 साल / 1,92,000 km की वारंटी दी जा रही है।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
Advertisement