Tesla recalls cars : अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने चीन से 16 लाख से अधिक कारों को वापस मंगा लिए हैं। कंपनी ने डोर लॉक सिस्टम में गड़बड़ी और स्वचालित स्टीयरिंग के फंक्शन में समस्या के चलते चीन में आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों के 16 लाख से अधिक एस, एक्स, 3 और वाई मॉडल रिकॉल किया है। चीन के बाजार नियामक प्रशासन ने शुक्रवार को रिकॉल की घोषणा की।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
नोटिस में कहा गया है कि बीजिंग और शंघाई में टेस्ला मोटर्स गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए रिमोट अपग्रेड तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इसके ज्यादातर मामलों में कार मालिकों को अपग्रेड प्राप्त करने के लिए टेस्ला सेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वर्तमान सिस्टम में स्वचालित स्टीयरिंग फंक्शन का इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों की ओर से संयुक्त ड्राइविंग सिस्टम का दुरुपयोग करने की आशंका है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।