Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tesla store :  इस शहर में खुलेगा पहला Tesla store,  एलॉन मस्क की कंपनी का नया एक्सपीरियंस सेंटर

Tesla store :  इस शहर में खुलेगा पहला Tesla store,  एलॉन मस्क की कंपनी का नया एक्सपीरियंस सेंटर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tesla store :  टेस्ला (Tesla) उत्तर प्रदेश में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर नोएडा में खोलने जा रही है। इसी के साथ अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। 9 अक्तूबर को की गई घोषणा के अनुसार, यह नया सेंटर नोएडा के सेक्टर 98 स्थित स्काईमार्क वन (Skymark One) में स्थापित किया जाएगा।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर
यहां ग्राहकों को टेस्ला की गाड़ियां देखने, टेस्ट ड्राइव लेने और बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। वहीं National Capital Region की बात करें, तो यहां ये तीसरा सेंटर होगा। नोएडा से पहले टेस्ला का एक्सपीरियंस सेंटर दिल्ली में Aerocity और Gurugram में सोहना रोड पर है।

Grok AI असिस्टेंट
टेस्ला की दोनों ही गाड़ियों में ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट्स के जरिए नए फीचर्स मिलते रहते हैं। इनमें टेस्ला का AI असिस्टेंट ‘ग्रोक’ (Grok) शामिल है, जो हिंदी, तमिल, मराठी, गुजराती, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
टेस्ला के ग्राहक Delhi-NCR में कंपनी के मौजूदा चार्जिंग लोकेशंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो दिल्ली के एयरोसिटी, साकेत (नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक), गुरुग्राम के सोहना रोड और गोल्फ कोर्स रोड (वन होराइजन) पर स्थित हैं।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स
Advertisement