Tesla’s Experience Center : एलन मस्क के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला अगले हफ़्ते मुंबई में अपने पहले शोरूम के उद्घाटन के साथ औपचारिक रूप से भारतीय बाज़ार में प्रवेश करेगी। हालांकि, कंपनी फिलहाल देश में मैन्युफैक्चरिंग नहीं कर रही है, लेकिन वह 15 जुलाई को मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले लगभग 10 लाख डॉलर मूल्य के इलेक्ट्रिक वाहन और संबंधित उत्पाद आयात किए हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
‘एक्सपीरियंस सेंटर’ कहे जाने वाले इस टेस्ला शोरूम को आर्थिक राजधानी मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 4,000 वर्ग फुट के रिटेल स्पेस में बनाया गया है, जो शहर में अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल के फ्लैगशिप स्टोर के करीब है।
जनवरी और जून के बीच वाणिज्यिक शिपिंग रिकॉर्ड के डेटा से पता चलता है कि टेस्ला ने भारत में वाहन, सुपरचार्जर और सहायक उपकरण आयात किए, मुख्य रूप से चीन और अमेरिका से। रिपोर्ट के अनुसार, आयातित कारों में मॉडल वाई की छह इकाइयां शामिल हैं, जिनमें से पांच को 32,500 डॉलर प्रति यूनिट की दर से भेजा गया था, जबकि लंबी दूरी के संस्करण का मूल्य 46,000 डॉलर था।