Test Cricket World Record: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 18 जुलाई से नॉटिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद मेजबान इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं, मैच के पहले दिन के पहले सत्र में मेजबान ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम के शून्य के स्कोर पर जैक क्रॉली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बेन डकेट और ओली पोप ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 4.2 ओवर में 50 रन ठोक डाले। इसी के साथ इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले 1994 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे।
पुरुषों टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 रन बनाने वाली टीमें
4.2 ओवर – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, नॉटिंघम, आज
4.3 ओवर- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, द ओवल, 1994
पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण देखा
4.6 ओवर- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, मैनचेस्टर, 2002
5.2 ओवर- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कराची, 2004
5.3 ओवर- भारत बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2008
5.3 ओवर- भारत बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023