Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Video- बारिश में खेल रहे थे फुटबॉल… मैच के बीच गिरी बिजली, 24 वर्षीय फुटबॉलर की दर्दनाक मौत

Video- बारिश में खेल रहे थे फुटबॉल… मैच के बीच गिरी बिजली, 24 वर्षीय फुटबॉलर की दर्दनाक मौत

By Harsh 
Updated Date

sports news: दक्षिण थाईलैंड में खेले जा रहे एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के बीच मैच जारी था तभी अचानक मैदान पर बिजली गिर गई। इस हादसे में 24 वर्षीय फुटबॉलर सोफवान अवाए की मौत हो गई जबकि 12 अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। घायलों में एक मलेशियाई खिलाड़ी भी शामिल है।

पढ़ें :- बेंगलुरु में CJP यानी Citizens for Justice and Peace ने किया ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ का ऐलान, प्रकाश राज भी होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना गोलोक एफए कप के मुकाबले के दौरान हुई। यह मैच SAMCOLTS और Abu x Nong Sirin टीमों के बीच खेला जा रहा था। मुकाबला इंजरी टाइम में पहुंच चुका था और इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक बिजली मैदान पर गिर गई। जोरदार धमाके के साथ खिलाड़ी इधर-उधर भागने लगे जबकि सोफवान अवाए मैदान पर ही बेसुध होकर गिर पड़े।

साथी खिलाड़ी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे के बाद खेल प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है। वहीं कई लोगों ने खराब मौसम के बावजूद मैच जारी रखने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि बिजली और तूफान जैसी स्थिति में खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मैच तुरंत रोक देना चाहिए था।

पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
Advertisement