Thalapathy Vijay and Bouncer FIR :साउथ सुपरस्टार विजय थलपति जो की फिल्मों से लेकर राजनीतिक करियर में छाए रहते हैं। करियर की शुरुआत में ही विजय को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कुन्नम पुलिस स्टेशन में विजय और उनके बाउंसर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि एक्टर के खिलाफ ये FIR सरथकुमार नाम के एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। इसके बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें थलपति विजय के बाउंसर एक शख्स को रैंप से नीचे फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं की आखिर क्या है पूरा मामला
पढ़ें :- Saif-Kareena and Prince William : प्रिंस विलियम का सैफ-करीना ने धर्मा प्रोडक्शन पहुंचने पर किया स्वागत, सिनेमा पर चर्चा हुई
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे विजय का एक बाउंसर स्टेज पर काम कर रहे कार्यकर्ता को उठाकर नीचे फेंक देता है। इसके बाद उसी रैंप पर विजय आते हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो विजय की राजनीतिक पार्टी TVK (तमिलगा वेत्त्री कजगम) की रैली का है, जो पेरम्बलुर जिले में आयोजित किया गया था।
कार्यकर्ता ने की पुलिस में शिकायत
जानकारी के अनुसार जिस कार्यकर्ता को बाउंसर ने स्टेज से नीचे फेंका था, उसका नाम सरथकुमार बताया जा रहा है। इस घटना और इसकी वीडियो वायरल होने के बाद सरथकुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने विजय और उनके बाउंसर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। सरथकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक घटना के दौरान विजय के बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की थी। कुन्नम पुलिस ने बताया कि विजय और उनके सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 3 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें :- दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया बदतमीज! बोलीं- 'ना बात करने की तमीज, साथ काम करना बुरे सपने जैसा....
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे विजय
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही विजय ने घोषणा की थी कि वह 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मदुरै पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।