Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘साउथ अफ्रीका के बदौलत हम जान पाये कि भारत को आगे क्या करना है…’ संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया को दी ये तीन सलाह

‘साउथ अफ्रीका के बदौलत हम जान पाये कि भारत को आगे क्या करना है…’ संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया को दी ये तीन सलाह

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में भारतीय टीम की जो सबसे बड़ी कमजोरी थी, वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद सबके सामने आ चुकी है। जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर के अंडरस्टडी रयान टेन डोएशेट और सीतांशु कोटक ने ये संकेत दिये हैं कि टीम मैनेजमेंट तीन आउट-ऑफ-फॉर्म बैट्समैन में से कम से कम एक को बाहर कर सकता है। वहीं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर का मानना है कि साउथ अफ्रीका के बदौलत हम जान पाये कि भारत को आगे क्या करना है।

पढ़ें :- खुलकर गंभीर ने रोहित संग रिश्ते पर ​की बात-चीत, बोले- हमारा तालमेल नया नहीं, एक-दूसरे की सोच समझते हैं

मशहूर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इस बात की ओर इशारा किया है कि साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम की कमजोर कड़ियों को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “SA की वजह से अब हमें पता है कि Ind को आगे क्या करना है। 1) स्पिन के खिलाफ सॉफ्ट स्किल्स वाले बैट्समैन को ऊपर बैटिंग ऑर्डर में लाना… 2) Ind बैट्समैन पर लाखों स्लोअर बॉल फेंकने के लिए ‘थ्रो डाउन’ करने वाला लड़का… 3) एक और विकेट लेने का ऑप्शन पाने के लिए कुलदीप को खेलना होगा।”

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग पर ईशान पहले स्थान पर कायम, श्रेयस ने 7 स्थान की छलांग लगाई: सिकंदर रजा ODI नंबर 1 ऑलराउंडर से चूके

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की शर्मनाक हार पर पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज टीम इंडिया का परफॉर्मेंस बहुत निराशाजनक रहा। साउथ अफ्रीकी बॉलर्स ने बैटिंग की मुश्किलों को सामने ला दिया, लेकिन सच कहूं तो यह पूरे वर्ल्ड कप में बार-बार होने वाली दिक्कत रही है।”

पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने लिखा, “साउथ अफ्रीका ने आज दिखाया कि उनके पास एक हाई क्लास ओवरऑल बॉलिंग अटैक है, कोई भी बॉलर ऐसा नहीं है जिस पर विरोधी टीम दबाव बना सके। इंडिया के बारे में ऐसा नहीं कह सकते, उनके पास कम से कम दो कमज़ोर कड़ी हैं। दो बॉलर जिन्हें बैट्समैन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।”

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? कोच गंभीर बोले- खिलाड़ी 15 का हो या 30 का मौके का इंताजार करना होगा
Advertisement