नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव का संसद में विपक्षी दलों के हुए विरोध प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर से जुड़ी चोरी में संतों का कोई लेना देना नहीं है, ये कृत्य अनुचित था और सरकार पर विपक्षियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया। दरअसल, इस घटना को लेकर भाजपा ने पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है, जिससे राजनीतिक घमासामन तेज हो गया है।
पढ़ें :- पप्पू यादव की लोकप्रियता भाजपा पचा नहीं पा रही, प्रेस कांफ्रेंस में हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर: अखिलेश यादव
इसके साथ ही, राम गोपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सरकार ने सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद समेत विपक्ष के नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा, सरकार का ध्यान नैरेटिव बनाने और दोष दूसरों पर मढ़ने पर है।
दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने बीते 31 जुलाई को संसद परिसर के अंदर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव भगवा कपड़े पहनकर संसद परिसर में बैठे दिखे और उनके पास एक दान पात्र भी था। इस दौरान राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने दान पात्र में रुपये डाले, जिसे पप्पू यादव अपनी जेब में रखते गए। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है।