पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (IPS) द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सोनौली अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजभान यादव व आरक्षी अमरनाथ गौड़ की टीम ने 16 वर्ष पुराने गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त अजय पुत्र नरेश, निवासी वार्ड नंबर 11, वाल्मिकीनगर, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज (उम्र 35 वर्ष) के विरुद्ध मु0अ0सं0 33/2009, धारा 363, 366, 376 भादवि के तहत मामला पंजीकृत था।
पुलिस टीम ने दिनांक 04 अगस्त 2025 को सोनौली थाना क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु उसे न्यायालय महराजगंज भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
पढ़ें :- देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में NHM बजट न खर्च करने में पहले नंबर पर है यूपी
1. उपनिरीक्षक बृजभान यादव
2. कांस्टेबल अमरनाथ गौड़
पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस कार्रवाई के लिए सराहना दी है और ऐसे ही अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।