Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: लूट -डकैती- अपहरण के आरोपी ने जन्माष्टमी मना रही भक्तों पर चढ़ाई एसयूबी , कई हुए घायल

Lucknow News: लूट -डकैती- अपहरण के आरोपी ने जन्माष्टमी मना रही भक्तों पर चढ़ाई एसयूबी , कई हुए घायल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क हादसे से कई लोग घायल हो गए हैं। बता दें ये घटना तेलीबाग स्थित वरदानी हनुमान मंदिर के पास शनिवार रात जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान कृष्ण का जन्मउत्सव मना रहे थे। जिससे काफी तेज भीड़ लगी थी अब इसी में  एक  एसयूबी जो की काफी तेज रफ्तार में  आ रही थी उसने सबको रौद दिया।इस हादसे में 6 से 8 लोग घायल हो गए  जिनमें 3 की स्थिति बहुत नाज़ुक है एसयूबी को इस तरह रौदते देख कर वहीं अफरा तफरी मच गयी। इसे देखते हुए ड्राईवर भागने के लिए बैक गेयर लगाकर गाड़ी पीछे मोड़ दिया।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इसके बाद लोगों की भीड़ ने ड्राईवर को पकड़ कर खूब पिटाई किया फिर आरोपी युवक को पुलिस  के हवाले किया। बता दें कि आरोपी युवक के खिलाफ कई जिलों में अपहरण, चोरी , डकैती के आठ मुकदमें दर्ज हैं।इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज जारी है। बता दें कि आरोपी हुसैनगंज का निवासी है। इसके खिलाफ लखनऊ , बाराबंकी , रायबरेली जैसे कई जिलों में चोरी  लूटपाट , अपहरण समेत आठ मुकदमें दर्ज हैं।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement