नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। पांच चरणों के चुनाव के बाद राजनीतिक दलों के अपने अपने दावे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
दरअसल, राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें महिलाएं मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहीं हैं। बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर उन्हें घेरने क काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ-सच की आवाज़ एक तरफ।
नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ – सच की आवाज़ एक तरफ।
भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है।
ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अब INDIA की आंधी रुकने वाली नहीं है। pic.twitter.com/xxcoGKwVrH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2024
इसके साथ ही राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है। ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है। अब INDIA की आंधी रुकने वाली नहीं है।