Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. बॉलर के प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी गेंद; पिच पर ही तोड़ दिया दम

बॉलर के प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी गेंद; पिच पर ही तोड़ दिया दम

By Abhimanyu 
Updated Date

Cricket Player Died in Pune : महाराष्ट्र के पुणे में क्रिकेट खेलते समय एक 11 साल के बच्चे की जान चली गयी। यह हादसा गुरुवार को हुआ, जब मृतक अपने अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान बच्चे के प्राइवेट पार्ट में गेंद से चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I : तिलक-नीतीश की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में भारत चार विकेट से जीता

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पुणे के लोहगांव की है, जहां पर शौर्य उर्फ ​​शंभू कालिदास खांडवे अपने अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान बल्लेबाजी कर रहे एक बच्चे ने सीधी दिशा में शॉट खेला और बॉल गेंदबाजी कर रहे शौर्य के प्राइवेट पार्ट में जा लगी। कुछ ही देर में शौर्य जमीन पर गिर पड़ा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉल लगने के बाद शौर्य को गिरता देख अन्य खिलाड़ी और उसके दोस्त उसकी ओर दौड़ते हैं। बताया जा रहा है कि पहले तो दोस्तों को कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने दूसरे क्रिकेट खेलने वाले लड़कों को बुलाया और शौर्य को देखने के लिए कहा।

इसके बाद शौर्य को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। इस मामले में विमानतल थाने में आकस्मित मौत का केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- IND vs NZ Live : दूसरे टी20 में भारत पहले करेगा गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर करेंगे बल्लेबाजी
Advertisement