Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP ने कराया बिल्कुल फेयर चुनाव, कुंदरकी और मीरापुर की तरह नहीं लगाया पुलिस-प्रशासन…बांकीपुर के चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव

BJP ने कराया बिल्कुल फेयर चुनाव, कुंदरकी और मीरापुर की तरह नहीं लगाया पुलिस-प्रशासन…बांकीपुर के चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर बड़ी जीत हासिल की है। प्रशांत किशोर की इस जीत के बाद विपक्ष को बड़ी ताकत मिली है, जिसके बाद से विपक्ष के नेता लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर दिख रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले-' भारत के भविष्य को माफ करने वाले वो होते हैं कौन? इस सोच के पीछे है RSS का खतरनाक विचार

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने बिल्कुल फेयर चुनाव कराया इस बार, पुलिस प्रशासन नहीं लगाया जिस तरह से उन्होंने कुंदरकी, मीरापुर, रामपुर के उपचुनाव में लगाया था। वह चेक कर रहे थे कि कितनी जनता में नाराजगी है। साथ ही कहा, जब आम चुनाव आयेगा तो वो अपना फोर्स लगा देंगे।

साथ ही कहा, बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को। उन्होंने आगे कहा, आप बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हो कि हनुमान जी कहां नाच रहे थे। दान पात्र में ताला तो ऊपर है लेकिन नीचे सुरंग है। इसके साथ ही ई20 पेट्रोल पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि, जिस तरह से गाड़ियों की बिक्री के लिए विज्ञापन दिया जाता है उसी तरह से ई20 पेट्रोल का भी विज्ञान देना चाहिए। इनका बताना चाहिए कि इसके जरिए एवरेज बढ़ गया है, मेंटिनेंश कम हो गया। अगर आटो कंपनियां ऐसा नहीं करती हैं तो साफ है कि सरकार के साथ वो भी मुनाफा कमा रही हैं।

Advertisement