Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया’ के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह

‘अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया’ के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट घोटाले में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने पूर्व में गठित SIT की रिपोर्ट का वह ‘पन्ना नंबर 6’ सार्वजनिक किया, जिसे अब तक दबाया गया था। संजय सिंह ने कहा कि जहाँ एक ओर 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने जाँच में देरी पर नाराजगी जताते हुए SIT से ‘स्टेटस रिपोर्ट’ मांगी है, वहीं उसी दिन अखबारों में आरोपियों को ‘क्लीन चिट’ मिलने की खबरें प्लांट की गईं। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी का अपमान और दोषियों को बचाने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया। सांसद ने वर्तमान SIT अध्यक्ष किरन एस. को पत्र लिखकर 26 अहम दस्तावेज सौंपने के लिए मिलने का समय मांगा है।

पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस

गायब ‘पन्ना नंबर 6’ में दर्ज है अनिल मिश्रा का काला चिट्ठा 

संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में SIT रिपोर्ट की कॉपी दिखाते हुए कहा कि विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता वाली SIT रिपोर्ट से पन्ना नंबर 6 गायब कर दिया गया था, जो अब मिल गया है। इस पन्ने में साफ लिखा है कि डॉ. अनिल मिश्रा ने बैंक के साथ तय नियमों (SOP) को शिथिल किया, जिसके कारण मंदिर में चोरी और गबन की परिस्थितियाँ उत्पन्न हुईं। रिपोर्ट के मुताबिक 40 दिन में 70 बार चोरी हुई और 81 लाख रुपये की बरामदगी हुई। जब रिपोर्ट सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदार मानती है, तो चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट कैसे दी जा सकती है?

चारों तरफ हुई लूट: चंदा, चढ़ावा, आभूषण और निर्माण में भारी भ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार के प्रारूप समझाते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह घोटाला सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। चंदे और चढ़ावे की चोरी के साथ-साथ भगवान के आभूषणों का गबन हुआ है। उन्होंने इंजीनियर दीनानाथ वर्मा के हवाले से आरोप लगाया कि अनिल मिश्रा निर्माण कार्यों में 40-40% कमीशन लेते थे। सांसद ने सवाल उठाया कि जो लोग प्रभु श्री राम के मंदिर के नाम पर आए पैसे में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनके खिलाफ योगी और मोदी सरकार सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ‘क्लीन चिट’ का कवच क्यों दे रही है?

पढ़ें :- रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं गई...‘वंदे मातरम्’ मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे केशव मौर्य

SIT को सौंपूंगा 26 दस्तावेज, भ्रष्टाचार को दबने नहीं दूंगा

सांसद ने बताया कि उन्होंने वर्तमान SIT अध्यक्ष किरन एस. को ईमेल भेजकर मिलने का समय मांगा है। वे पूर्व में दिए गए 13 दस्तावेजों के अलावा 13 नए (कुल 26) दस्तावेज सौंपना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि SIT ने इन पुख्ता सुबूतों के आधार पर निष्पक्ष जाँच नहीं की, तो वे खुद सारे कागजात लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएँगे। संजय सिंह ने कहा कि 2 करोड़ की जमीन को 5 मिनट में साढ़े 18 करोड़ में खरीदने के सौदे पर चंपत राय के हस्ताक्षर और अनिल मिश्रा की गवाही भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सुबूत है।

शिक्षा विरोधी है भाजपा, स्कूल बंद कर अंधभक्त बना रही

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई और स्कूलों की बदहाली पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का असली नारा “अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो अंधभक्त बनेगा इंडिया” है। प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, कहीं बिजली नहीं है तो कहीं टॉयलेट नहीं। उन्होंने कहा कि जो सरकार बच्चों के लिए स्कूल नहीं चला सकती, वह सिर्फ शिक्षण संस्थानों को तोड़ने की राजनीति कर रही है। भाजपा का चरित्र हमेशा से देश और जनहित के विरोधी रहा है।

देशभक्ति पर भाजपा न दे ज्ञान, जिन्ना के साथ सरकार बनाने वालों का इतिहास काला है

पढ़ें :- TMC की बंपर जीत से ममता बनर्जी खेमे में जश्न का माहौल, शुभेंदु अधिकारी को लगा पहला बड़ा झटका, इस चुनाव में महज 3 सीटों पर सिमटी बीजेपी

वंदे मातरम और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के पुरखों ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों का साथ दिया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को कुचलने के लिए अंग्रेजों को चिट्ठी लिखी थी और जिन्ना के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। 52 साल तक तिरंगा न फहराने वाले और राष्ट्रगान को ‘एंटरटेनमेंट’ बताने वाले लोग आज हमें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएँ।

RSS-BJP के आलीशान दफ्तरों में लगा चंदे का पैसा

संजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम के नाम पर ‘मंदिर प्रकोष्ठ’ बनाकर जो चंदा वसूला गया, उसी पैसे से आज पूरे देश में RSS और भाजपा के आलीशान दफ्तर चमक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों तक से वसूली की गई, लेकिन उस चंदे का कोई हिसाब नहीं है। मंदिर निर्माण का अनुमानित बजट अचानक तीन गुना बढ़ जाना साबित करता है कि इसके पीछे बड़ा भ्रष्टाचार छिपा है।

प्रयागराज में फेल ‘Triple Engine’, रोजगार के नाम पर युवाओं को मिल रही लाठियां

प्रयागराज में बाढ़ और जलभराव पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान पर सांसद ने कहा कि भाजपा के तीन-तीन इंजन (केंद्र, राज्य और मेयर) पूरी तरह खटारा हो चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी ने युवाओं को गोबर और गौमूत्र से रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज रोजगार के नाम पर युवाओं को सिर्फ लाठियां और मिलावटी गौमूत्र मिल रहा है।

पढ़ें :- UGC Equity Regulations 2026 : क्या बदलेंगे यूजीसी के इक्विटी नियम? केंद्र ने SC में कहा- दोबारा कर रहे विचार
Advertisement