Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार के अब 100 से भी कम दिन हैं बचे, कभी भी हो सकता है विधानसभा चुनाव : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार के अब 100 से भी कम दिन हैं बचे, कभी भी हो सकता है विधानसभा चुनाव : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार के अब 100 से भी कम दिन बचे हैं। विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकता है। इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पूरे प्रदेश में पीडीए दुःखी, पीड़ित, अपमानित है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। समाजवादी सरकार में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में भाजपा की केन्द्र सरकार की मनमानी नहीं चल पाएगी। न दानाशाही रही न तानाशाही रहेगी। लोकतंत्र के लिए समाजवादी सरकार बनाना जरूरी है।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आए पदाधिकारियों को राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बना है, भाजपा में घबराहट है। पीडीए की एकता से अहंकारी भाजपा में चिंता और निराशा है। ऐसे में भाजपा अपनी नकारात्मक राजनीति करते हुए समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी नेतृत्व पर झूठे आरोप लगा रही हैं।

उन्होंने कहा कि, भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने को अपनी सफलता मानती है। वह जनगणना में हेराफेरी करना चाहती है। भाजपा राज में हर तरफ भ्रष्टाचार है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अस्पतालों में न डॉक्टर हैं न इलाज है। स्कूल बंद हो रहे है। नौकरियां है नही, भर्तियां नहीं हो रही हैं और पेपर लीक से सबसे ज्यादा मामले उत्त्र प्रदेश में हुए है। प्रदेश में नौजवान बेरोजगार है जिनकी संख्या करोड़ों में है।

साथ ही कहा, भाजपा सरकार में समाजवादी पार्टी के निर्दोश नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। लगभग 10 हजार फेक एनकाउण्टर हो चुके हैं। पुलिस हिरासत में मौतों और महिला अपराध में उत्तर प्रदेश अव्वल है और एनसीआरबी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चियों को रोज ही अपमानित होना पड रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भूमाफिया पार्टी है। अवैध कब्जे और गरीबों की जमीन हथियाने में भाजपाई सबसे आगे हैं।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जनसम्पर्क में रहे और अपनी भाषा व्यवहार से लोगों का दिल जीते। लोगों के दुःख दर्द में शरीक रहें। गरीबों की मदद करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी को न्याय मिलेगा और किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, नौजवान सभी खुशहाल होंगे। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चलकर सबसे उत्तम प्रदेश बनेगा।

पढ़ें :- एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना

 

Advertisement