नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) को चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) के लिए यह जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्क्ष विजयंत पांडा को सौंपी गई है।
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
तमिलनाडु चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (National General Secretary Arun Singh) की ओर से जारी चिट्ठी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections) के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Union Law Minister Arjun Ram Meghwal) और सिविल एविएशन के राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।
असम चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
वहीं असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) के लिए पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जारडोश को चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।