लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि भाजपा आचार संहिता के ख़िलाफ़ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों (Teacher-Graduate Legislative Council elections) को जीतने की साज़िश कर रही है। उन्होंने कहा कि सबके वीडियो बनाए जाएंगे और FIR भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।
पढ़ें :- रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बड़ा बयान, बोले- उन पर दर्ज किए गए मामले झूठे
भाजपा आचार संहिता के ख़िलाफ़ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों को जीतने की साज़िश कर रही है। सबके वीडियो बनाए जाएंगे और FIR भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।
जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधानपरिषद में होंगे और चुनावी घपला करनेवाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है।
न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा।
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
पढ़ें :- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही मचाया तहलका, कुछ घंटे में 93 हजार से अधिक लाइक, फॉलोअर्स 30 हजार पार
@ECISVEEP
@ceoup— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 22, 2026
अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधानपरिषद में होंगे और चुनावी घपला करनेवाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है। न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा। जय संविधान-जय हिंदुस्तान!