लखनऊ। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन पर हमले की कोशिश की गई। आरोप है कि, उन पर चाकू से हमले की कोशिश की गयी। वहीं, इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सांसद पप्पू यादव जी की लोकप्रियता, भाजपा पचा नहीं पा रही है।
पढ़ें :- पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन पर हमला, सांसद ने कहा-चाकू से हमले की कोशिश की गई
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हिंसा हार के डर से जन्म लेती है। भाजपा हताश है इसीलिए देश के बच्चों के बाद अब सांसद तक पर प्राणघातक हमले करवा रही है। उनकी प्रेस कांफ्रेंस में एक हमलावर के चाकू लेकर पहुंचने की घटना बेहद गंभीर मामला है और सांसद की सुरक्षा में लगे सरकारी महकमे की भारी चूक भी। जांच हो।
हिंसा हार के डर से जन्म लेती है।
भाजपा हताश है इसीलिए देश के बच्चों के बाद अब सांसद तक पर प्राणघातक हमले करवा रही है। उनकी प्रेस कांफ्रेंस में एक हमलावर के चाकू लेकर पहुँचने की घटना बेहद गंभीर मामला है और माननीय सांसद की सुरक्षा में लगे सरकारी महकमे की भारी चूक भी। जाँच हो।… pic.twitter.com/CeUGm0MHvI
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2026
पढ़ें :- प्रमोद तिवारी, बोले-राम मंदिर पूजा के दौरान मोदी जी की सीता कहां थीं? उनके इस बयान से गरमाया देश का राजनीतिक माहौल
उन्होंने आगे लिखा, जनप्रिय सांसद पप्पू यादव जी की लोकप्रियता, भाजपा पचा नहीं पा रही है क्योंकि भाजपा अपने कुकृत्यों की वजह से हर तरह से बदनाम हो चुकी है। लोकसभा अध्यक्ष जी संज्ञान लें। पप्पू यादव जी सदैव यूं ही सक्रिय रहें।
पप्पू यादव ने लगाया गंभीर आरोप
सांसद पप्पू यादव ने कहा, मेरे घर में किसी ने घुसकर हमला किया। क्या अब लोग हमसे मिलने भी नहीं आ सकते? चाकू लेकर मारने आया था। उन्होंने कहा था कि, उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। लेकिन वह बच गए। उन्होंने कहा कि कुछ बाबा लगातार धमकी दे रहे थे कि ‘मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रुपये देंगे।’ उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।