Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार और पश्चिम बंगाल में BJP की जीत ने अखिलेश यादव के माथे की शिकन बढ़ा दी: केशव मौर्य

बिहार और पश्चिम बंगाल में BJP की जीत ने अखिलेश यादव के माथे की शिकन बढ़ा दी: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। भाजपा के साथ ही सपा ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके साथ ही भाजपा और सपा के नेता एक दूसरे पर निशाना भी साध रहे हैं। अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, बंगाल और बिहार में भाजपा की जीत ने अखिलेश यादव के माथे की शिकन बढ़ा दी है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और FIR की मांग वाली याचिका दाखिल

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार में राजद और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी शिकस्त तथा भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने सपा बहादुर अखिलेश यादव के माथे की शिकन बढ़ा दी है। वे इतने निराश व हताश हैं कि उत्तर प्रदेश में उन्हें अपनी ‘जेबी’ सपा का भविष्य ‘धूमिल’ नजर आने लगा है। इसी अवसाद के कारण वे गैर-जिम्मेदाराना राग अलाप कर धमकी के मोड में आ जाते हैं।

पढ़ें :- मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम: वृक्षारोपण और जनकल्याण शिविर का किया उद्घाटन, कहा-2027 में भी होगी बीजेपी की बड़ी जीत

उन्होंने आगे लिखा, भारत के मूल में लोकतंत्र है। यहां चुनाव किसी दल की इच्छा से नहीं, बल्कि संविधान के अनुसार हर पांच साल में होते हैं। जनता ही अंतिम निर्णायक है। 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा का कमल लगातार खिलता रहेगा, जबकि नकारात्मकता और हताशा की राजनीति सपा को और कमजोर करती रहेगी।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस साल के अंत में ही उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए जाने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक बातें सामने नहीं आईं हैं लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां चुनाव को लेकर तेज कर दी है।

 

Advertisement