बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे (Lucknow-Bahraich Highway) किनारे एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय (Superintendent of Police Arpit Vijayvargiya) ने घटनास्थल का जायजा लिया।
पढ़ें :- इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की रिपोर्ट आई सामने, कहा- पड़ोसी देश को अपने हित के लिए भारत से सुधारने होंगे रिश्ते
मसौली थाना (Masauli Police Station) के बिंदौरा में बुधवार सुबह हाईवे किनारे एक शव बरामद हुआ। मसौली पुलिस (Masauli Police) मौके पर पहुंची तो देखा शव किसी पुलिसकर्मी का था। वर्दी पर लगी नेम प्लेट में विमलेश नाम लिखा था, लेकिन पीएनओ नंबर अंकित नहीं था। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।
बताया जाता है कि शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शव के साथ पड़ी मृतका की पैंट को पुलिसकर्मियों ने पहनाया। एसएचओ मसौली सुधीर कुमार सिंह (SHO Masauli Sudhir Kumar Singh) ने उच्चाधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
एसपी ने बताया कि नेम प्लेट पर विमलेश लिखा हुआ है। शव विमलेश का ही है या किसी अन्य का, इसी पुष्टि का प्रयास किया जा रहा है। शव अवश्य वर्दी में है, लेकिन मृतक पुलिसकर्मी ही है, पुष्टि के बाद ही कहा जा सकता है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत कारण स्पष्ट होगा।