Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Trending video: लड़के के डांस वीडियो ने मचाया धमाल, डांस मूव्स देख अच्छे अच्छे हुए दंग

Trending video: लड़के के डांस वीडियो ने मचाया धमाल, डांस मूव्स देख अच्छे अच्छे हुए दंग

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Trending video: इंटरनेट पर आए दिन डांस के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर फनी डांस करते एक लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का डीजे पर कमर लचकाते हुए फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ पर गजब का डांस करता नजर आ रहा है। लड़के का ये डांस वीडियो देखने के बाद आप भी थिरकने के साथ-साथ हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

फिल्म ‘स्त्री-2’ के आइटम सॉन्ग ‘आज की रात मजा हुस्न’ में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने हुस्न का जलवा बिखरने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। फिल्म और उसके इस गाने ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। सोशल मीडिया पर लड़कियों ने उनके डांस स्टेप को कॉपी कर खूब रील बनाई, लेकिन लड़के भी इस मामले में पीछे नहीं रहे।

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के फंक्शन में एक लड़का डांस फ्लोर पर फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ पर कमर लचकाते हुए गजब का डांस करता नजर आ रहा है। आज की रात गाने पर जबरदस्त डांस करते लड़के के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर@Gauri2525 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Advertisement