OpenAI’s Upcoming Tool: ओपनएआई (OpenAI) की ओर से चैटजीपीटी (ChatGPT) को पेश किए जाने के बाद से तकनीकी दुनिया में काफी बड़ा बदलाव आ चुका है। चैटजीपीटी ने अपनी क्षमताओं से कई सेक्टरों को प्रभावित किया। वहीं, अब ओपनएआई एआई संचालित क्षमताओं के साथ आने वाला सर्च टूल लाने की तैयारी में है। कंपनी का नया टूल सर्च इंजन किंग गूगल को कड़ी टक्कर दे सकता है।
पढ़ें :- ग्लोबल मार्केट में Huawei nova 16s Pro लॉन्च , जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स की मानें तो चैटजीपीटी (ChatGPT) की निर्माता ओपनएआई (OpenAI) काफी लंबे समय से गूगल सर्च इंजन को टक्कर देने के लिए एक एआई टूल पर काम कर रही है। कंपनी सोमवार को अपने नया एआई संचालित टूल को पेश कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि ओपनएआई का सर्च टूल अपनी क्षमताओं के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म से भी यूजर्स के सवालों का जवाब देगा। इसमें बेहतर कमांड के साथ यूजर्स को काफी सरल अनुभव मिलने की उम्मीद है।