लखनऊ। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, ये लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। आज कांग्रेस अपनी खोई हुई ‘सियासी ज़मीन’ तलाश रही है और सपा उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए ‘हांफ’ रही है।
पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 2029 के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जबकि देश 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
कांग्रेस के नेता श्री राहुल गांधी 2029 के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जबकि देश 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
जनता परिवारवाद, तुष्टीकरण और खोखले वादों की राजनीति की असलियत पहचान चुकी है। देश ने विकास, सुशासन और आदरणीय प्रधानमंत्री…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 14, 2026
पढ़ें :- प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पर डीजीएमई ने हाई लेवल जांच समिति गठित की , एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
जनता परिवारवाद, तुष्टीकरण और खोखले वादों की राजनीति की असलियत पहचान चुकी है। देश ने विकास, सुशासन और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व पर बार-बार अपना अटूट विश्वास जताया है।
उन्होंने आगे लिखा, आज कांग्रेस अपनी खोई हुई ‘सियासी ज़मीन’ तलाश रही है और सपा उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए ‘हांफ’ रही है। जनता के बीच इन दोनों की पैठ इतनी कमज़ोर हो चुकी है कि अब न इनका कोई ठौर है, न ठिकाना। ऐसे में इनके द्वारा सत्ता की बातें करना बिल्कुल वैसा है, जैसे कोई बिना पतवार की फूटी नाव पर बैठकर समंदर जीतने का मुगालता पाले।