Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, आईटी कमेटी अध्यक्ष, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बोले- चर्चा करने के बाद बताऊंगा

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म पर बढ़ा विवाद, आईटी कमेटी अध्यक्ष, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बोले- चर्चा करने के बाद बताऊंगा

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी (Actor Manoj Bajpayee) की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ (Ghuskhor Pandat) के नाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भोपाल, लखनऊ सहित देश में विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर पनपे विरोध के बीच भाजपा सांसद व सूचना प्रौद्योगिकी मामले की समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे (IT Committee Chairman and BJP MP Nishikant Dubey) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन। मैं इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता सकता हूं।

पढ़ें :- Ghooskhor Pandat Row : अब एक्टर मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, बोले- हम लोगों की भावना का करते हैं सम्मान

झारखंड के गोड्डा से चार बार के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के अध्यक्ष है। ऐसे में जब इस पूरे विवाद पर उनसे प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि, ‘देखिए, मैं उस कमेटी का चेयरमैन हूं, मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन हूं। मैं इस बारे में आपको चर्चा करने के बाद ही बता सकता हूं।

विवाद पर मेकर्स और एक्टर की सफाई

विरोध बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक बयान जारी कर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। दोनों ने फिल्म के उद्देश्य और शीर्षक को लेकर भी सफाई दी। साथ ही प्रचार सामग्री चीजें हटाने की भी बात कही है।

Advertisement