Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई का देश को है इंतजार : मायावती

कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई का देश को है इंतजार : मायावती

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने कहा कि पहलगाम आतंकी  घटना (Pahalgam Terror Incident) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकियों के विरुद्ध सेना के आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की नायिका मुस्लिम महिला कर्नल को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद देर रात एफआईआर (FIR) दर्ज होना उचित है, लेकिन भाजपा (BJP) की ओर से एक्शन की देश को प्रतीक्षा है।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि देश में सांप्रदायिक व जातिवादी द्वेष, नफरत, हिंसा व तनाव फैलाने वालों के खिलाफ कोर्ट से पहले, राज्य सरकारों को बिना भेदभाव कार्रवाई करके अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। इसके अभाव में अपेक्षित विकास बाधित होता रहेगा, जो जन व देशहित में सही नहीं है।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

बता दें कि इसके पहले मायावती (Mayawati) ने बुधवार को दिए गए बयान में कहा था कि पहले विदेश सचिव, फिर सेना की अफसर के प्रति असभ्य टिप्पणी, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता से बने अच्छे माहौल को नष्ट करने वाली है। सरकार मंत्री पर कड़ी कार्रवाई करे।

Advertisement