E100-Compatible Flex-Fuel Passenger Car : दुनिया में ईधन का संकट है। आने वाले वक्त में ये संकट और गहरा होने वाला है। दुनिया के देश ईधन के अलग अलग विकल्पों को विकसित करने का काम कर रहे हैं। भारत में भी इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। भारत में जल्द ही ऐसी कार लॉन्च हो सकती है जो 100 प्रतिशत एथेनॉल (E100) पर चल सकेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 5 जून को यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, भारत की पहली E100-कम्पैटिबल फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार पेश करेंगे। यह भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि आने वाला मॉडल E100 फ्यूल को सपोर्ट करेगा—यानी शुद्ध इथेनॉल जिसमें पेट्रोल की कोई मिलावट नहीं होगी—जो भारत के वैकल्पिक फ्यूल को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव साबित होगा।
हालांकि मारुति सुजुकी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि WagonR या Fronx का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन ही लॉन्च होने वाली गाड़ियों में सबसे मज़बूत दावेदार होगा।
Maruti Suzuki पहले भी इन दोनों मॉडलों के फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप अलग-अलग ऑटो शो में दिखा चुकी है। WagonR फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल को Bharat Mobility Global Expo में पेश किया गया था, जबकि Fronx का एथेनॉल-कम्पैटिबल वर्जन विदेशों में दिखाया गया था।