मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कि फिल्म ‘हेरा फेरी3’ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘हेरा फेरी’ के दोनों पार्ट्स को फैंस ने खूब प्यार दिया हैं। अब तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। बीते कुछ दिन पहले इस फिल्म को लेकर एक न्यूज आई थी कि ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल Paresh Rawal) में विवाद चल रहा था। अब इस चीज़ को लेकर परेश रावल Paresh Rawal) ने बताया कि उनमें और अक्षय के बीच में चल रहा विवाद खत्म हो गया है।
पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
परेश रावल (Paresh Rawal) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। परेश का कहना है कि ये कोई विवाद नहीं है वो चाहते थे कि सब लोग साथ मिलकर मेहनत से काम करें। अब सब कुछ सुलझ गया है। इसके साथ ही परेश ने कहा कि कोई कांट्रोवर्सी नही थी। वो क्या है कि जब कोई चीज़ सबको पसंद आती है तो उसे लिए हमें थोड़ा सावधान होने कि ज़रूरत होती है। दर्शकों के लिए हमारी एक जिम्मदारी होती है कि वो लोग आपको कितना प्यार करते हैं साथ ही आप पर कितना भरोसा करते हैं। तो आप किसी चीज़ को नज़रअंदाज़ नही कर सकते हैं। हमारे बीच अब सब सुलझ गया हैं।
‘बाबू राव’ बनकर वापसी करेंगे परेश
परेश रावल (Paresh Rawal) ने ‘ हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर कहा कि ये फिल्म वैसे ही आएगी जैसे पहले आई थी। हम अक्षय और सुनील कई साल से दोस्त हैं।
जानिए क्या था हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद
पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने परेश रावल (Paresh Rawal) पर केस कर दिया था जिसका जवाब परेश ने अपने वकील के साथ मिलकर दे दिया है। इसके बात कि जानकारी देते हुए अक्षय ने कहा कि अब ये मामला कोर्ट में सुझाया जाएगा।
रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय