Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. पूरा बिहार अपरधियों के चंगुल में है…नीतीश बाबू के सुशासन का क्या हुआ? मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बोले पप्पू यादव

पूरा बिहार अपरधियों के चंगुल में है…नीतीश बाबू के सुशासन का क्या हुआ? मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बोले पप्पू यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की ​निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। उनके पिता जीतन सहनी का शव गांव के घर में ही क्षत विक्षत अवस्था में मिला। इस वारदात के बाद नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों के नेता इस घटना पर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने इस घटना पर नीतीश सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रोटेस्ट आज, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, भारी सुरक्षाबल तैनात

पप्पू यादव ने कहा कि, बिहार में लगातार, हत्या, घटनाएं और बच्चियों का शोषण हो रहा है। एक दिन पहले दो बच्चों की हत्या कर दी गई। इससे पहले मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर शारीरिक और यौन शोषण की घटना हुई। बिहार के हर ज़िले में हत्या का सिलसिला और आज एक संघर्षशील नेता के पिता की हत्या हुई। पूरा बिहार अपरधियों की चंगुल में है। अपराधी और नेता के गठजोड़ से बिहार चल रहा है। नीतीश बाबू के सुशासन का क्या हुआ? क्या यही सुशासन है? मैं इस हत्या के हत्यारे की गिरफ्तारी, SPG ट्रायल की मांग करता हूं।

बता दें कि, बिहार के दरभंगा में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गई है। उनके पिता जीतन सहनी का शव गांव के घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। शव की हालत देखकर ऐसा लगता है कि उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। मुकेश सहनी मुंबई से लौट रहे हैं और गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है और एसआईटी का गठन कर दिया गया है, जो जांच कर रही है। इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने नीतीश कुमार सरकार पर जंगलराज का आरोप लगाया है। वहीं पप्पू यादव ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement